बच्चों में पढ़ने की आदत विकसित करने का जिलाधिकारी ने किया आह्वान

बच्चों में पढ़ने की आदत विकसित करने का जिलाधिकारी ने किया आह्वान


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। अटल आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज पौड़ी में आयोजित पुस्तक वितरण एवं सम्मान कार्यक्रम में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने कहा कि विद्यार्थियों में प्रतिदिन कम से कम 20 मिनट पढ़ने की आदत विकसित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह पहल विद्यार्थियों में ज्ञानार्जन की संस्कृति को बढ़ाएगी और उनका बौद्धिक तथा नैतिक विकास सुनिश्चित करेगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि पुस्तकें जीवन को समझने का माध्यम हैं, न कि केवल परीक्षा की तैयारी के लिए। उन्होंने शिक्षकों से आग्रह किया कि विद्यालयों में पठन संस्कृति को प्रोत्साहित करें। इस अवसर पर साहित्यकार नागेंद्र सिंह कठैत, गणेश खुगशाल, वीरेन्द्र खंकरियाल और संदीप रावत को सम्मानित किया गया। कुल 50 विद्यालयों को हिन्दी साहित्य की पुस्तकें वितरित की गईं। कार्यक्रम में मुख्य शिक्षाधिकारी नागेंद्र बर्तवाल, पीडी विवेक उपाध्याय, शिक्षाधिकारी एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *