चारधाम यात्रा में सीमित संख्या खत्म करने की मांग

चारधाम यात्रा में सीमित संख्या खत्म करने की मांग


उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा को लेकर विभिन्न संगठनों ने श्रद्धालुओं की सीमित संख्या समाप्त करने की मांग उठाई है। गंगोत्री मंदिर समिति, होटल एसोसिएशन, टैक्सी यूनियन, बस यूनियन व संयुक्त संरक्षण समिति के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी प्रशांत आर्या के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में मांग की गई कि चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या पर लगी सीमा को पूर्णतः हटाया जाए, जिससे पर्यटन और स्थानीय व्यवसाय को बढ़ावा मिल सके। साथ ही गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग की खराब स्थिति पर चिंता जताते हुए उसके शीघ्र सुधार की मांग की गई। प्रतिनिधियों ने यात्रा मार्गों पर लगाए गए पुलिस बैरियर हटाने, गंगोत्री से गोमुख ट्रैकिंग की संख्या बढ़ाने और स्थानीय टैक्सी चालकों को अनावश्यक रूप से न रोकने की मांग भी रखी। इसके अलावा व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *