केदारनाथ धाम में बढ़ी श्रद्धालुओं की भीड़, धैर्य और संयम से दर्शन की अपील

केदारनाथ धाम में बढ़ी श्रद्धालुओं की भीड़, धैर्य और संयम से दर्शन की अपील


केदारनाथ/रुद्रप्रयाग। केदारनाथ मंदिर में कपाट खुलने के बाद श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। 22 अप्रैल 2026 को कपाट खुलने के पहले ही दिन लगभग 38 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए।
यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन ने टोकन व्यवस्था लागू की है, जिससे श्रद्धालुओं को निर्धारित समय पर दर्शन कराए जा रहे हैं। भीड़ प्रबंधन के लिए प्रवेश और निकास के अलग-अलग द्वार बनाए गए हैं। पुलिस उपाधीक्षक विकास पुंडीर ने बताया कि श्रद्धालुओं से कतारबद्ध तरीके से टोकन के अनुसार दर्शन करने की अपील की गई है। पुलिस और प्रशासन ने सभी से धैर्य व संयम बनाए रखते हुए निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *