छह प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने हासिल किया प्रथम स्थान

हरिद्वार। उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के सभागार में मंगलवार को युवा महोत्सव-2026 का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी सोनू कुमार ने बताया कि महोत्सव में युवाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक और रचनात्मक प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
नुक्कड़ नाटक में स्किरिंग पब्लिक स्कूल की छात्राओं, भाषण में अमन दुबे, चित्रकला में शाश्वत, लोकनृत्य में किरण, लोकगीत में वंदना और कविता लेखन में अर्पणिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में सहायक अध्यापिका मीनाक्षी सिंह, ब्लॉक कमांडर रामकुमार, सुशील गिरि, बसंत कुमार, अंजलि श्रीवास्तव, खेल प्रशिक्षक शांति बस-नायक और पीआरडी जवानों ने सहयोग दिया। महोत्सव का उद्देश्य युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और सांस्कृतिक गतिविधियों में आगे बढ़ने का अवसर देना रहा।