सीडीओ ने 80 प्रतिशत से कम व्यय वाले विभागों को दी चेतावनी

सीडीओ ने 80 प्रतिशत से कम व्यय वाले विभागों को दी चेतावनी

देहरादून। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने विकास भवन सभागार में जिला योजना, राज्य सेक्टर, केंद्र पोषित एवं बाह्य सहायतित योजनाओं सहित बीस सूत्री कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित योजनाओं की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।
सीडीओ ने निर्देश दिए कि सभी विभाग स्वीकृत कार्यों को तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कर शत-प्रतिशत बजट व्यय सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यदायी संस्थाओं को केवल धनराशि हस्तांतरित करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि विभागों को नियमित भौतिक सत्यापन भी करना होगा। जिला योजना में 80 प्रतिशत से कम व्यय करने वाले एलोपैथिक, वन, लोनिवि, पर्यटन, उद्यान सहित कई विभागों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। सीडीओ ने कटापत्थर और कार्लीगढ़ को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करने हेतु सभी विभागों को समन्वित कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *