श्रीकोट में ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीकोट में रविवार को ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पीसीसी सदस्य वीरेंद्र सिंह नेगी की अगुवाई में हुआ, जिसमें वरिष्ठ कांग्रेसी वाय एस पंवार ने रिबन काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सूरज घिल्डियाल, संजय फौजी और निशांत कंडारी सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि नए कार्यालय के माध्यम से क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को और गति मिलेगी तथा जनसमस्याओं के समाधान में भी मदद मिलेगी।