भारत माता मंदिर ने किया राष्ट्रीय चेतना, एकता और अखंडता को सुदृढ़

हरिद्वार। सप्तऋषि मैदान में ब्रह्मलीन भारत माता मंदिर के संस्थापक एवं पद्मभूषण स्वामी सत्यमित्रानन्द गिरि महाराज की पुण्य स्मृतियों को चिरस्थायी बनाने हेतु आयोजित त्रिदिवसीय गुरुदेव समाधि मंदिर-मूर्ति स्थापना महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व राष्ट्रपति महामहिम रामनाथ कोविन्द ने किया। महोत्सव की शुरुआत भारत माता मंदिर से सप्तऋषि मैदान तक भव्य शोभायात्रा से हुई, जिसमें संत समाज और श्रद्धालुओं की विशाल उपस्थिति रही। इसके पश्चात पूर्व राष्ट्रपति कोविन्द ने भारत माता मंदिर में दर्शन-पूजन कर गुरुदेव के समाधि स्थल राघव कुटीर में राष्ट्रहित एवं जनकल्याण की कामना की। अपने उद्बोधन में उन्होंने गुरुदेव को राष्ट्र की अमूल्य विभूति बताते हुए कहा कि भारत माता मंदिर ने राष्ट्रीय चेतना, एकता और अखंडता को सुदृढ़ किया है। कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल सहित अनेक संतदृमहात्मा, जनप्रतिनिधि और हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।