गढ़वाल केंद्रीय विवि में नशा मुक्ति पर जागरूकता कार्यक्रम

गढ़वाल केंद्रीय विवि में नशा मुक्ति पर जागरूकता कार्यक्रम


श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के योग विभाग में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तहत नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ध्यान सत्र, भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ओ.पी. गुसाईं सहित विभिन्न विभागों के शिक्षकों ने युवाओं से नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। अंत में स्वयंसेवकों और विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा विकसित भारत के निर्माण में सकारात्मक योगदान देने का संकल्प कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *