नुक्कड़ नाटक से नशा व मानव तस्करी के खिलाफ जागरूकता

पौड़ी। जनपद में नशा, मानव तस्करी और सामाजिक अपराधों के खिलाफ पुलिस द्वारा संयुक्त जागरूकता अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एंटी नारकोटिक्स यूनिट और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने प्रोजेक्ट हेल्प इंडिया के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किया। नुक्कड़ नाटक और कार्यशाला के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभाव और मानव तस्करी जैसे अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही सतर्क रहने, यातायात नियमों के पालन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 की जानकारी देकर पंपलेट भी वितरित किए गए।