अंडर 19 बालिक वर्ग फुटबॉल स्टेट प्रतियोगिता फाइनल में हॉस्टल उत्तरकाशी ने देहरादून को 4-0 से करारी शिकस्त देकर फाइनल विजेता रही 

अंडर 19 बालिक वर्ग फुटबॉल स्टेट प्रतियोगिता फाइनल में हॉस्टल उत्तरकाशी ने देहरादून को 4-0 से करारी शिकस्त देकर फाइनल विजेता रही 

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / मोहन सिंह राणा,
उत्तरकाशी। मनेरा स्टेडियम में खेल निदेशालय उत्तराखंड देहरादून एवं जिला प्रशासन उत्तरकाशी के सौजन्य से जिला खेल कार्यालय मनेरा स्टेडियम में राज्य स्तरीय अंदर 18 बालिका वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन टीमों ने अपना दम कम दिखाया
रविवार को खेलें गए मैचो का परिणाम अल्मोड़ा और पौड़ी के बीच खेला गया जिसमें अल्मोड़ा ने पौड़ी को 4-0 से शिकस्त दी दूसरा मैच चंपावत और टिहरी के बीच खेला गया जिसमें चंपावत की टीम 2.0 से विजय रही । तीसरा मैच नैनीताल और चमोली के बीच खेला गया जिसमें नैनीताल की टीम 2-0 से विजय रही चौथा मैच देहरादून और उत्तरकाशी के मध्य खेला गया जिसमें देहरादून ने उत्तरकाशी को 1-0 से शिकस्त दी। पांचवां उत्तरकाशी और टिहरी के बीच खेला गया जिसमें उत्तरकाशी ने टिहरी को 4-0 से शिकस्त दी छठवां मैच पिथौरागढ़ और हरिद्वार के बीच खेला गया जिसमें जिसमें दोनों टीम एक-एक पर रही।
फाइनल मैच सोमवार को देहरादून और उत्तरकाशी के बीच खेला गया जिसमें हॉस्टल उत्तरकाशी ने देहरादून की टीम को 4-0 से शिकस्त दी। और फाइनल विजेता बनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *