अभ्युदय स्टोन क्रेशर पर राजस्व हानि के आरोप, एसडीएम की जांच में खुली अनियमितताएं

अभ्युदय स्टोन क्रेशर पर राजस्व हानि के आरोप, एसडीएम की जांच में खुली अनियमितताएं


थराली। विकासखंड थराली के सुनला क्षेत्र में संचालित अभ्युदय स्टोन क्रेशर एक बार फिर विवादों में घिर गया है। आरोप है कि क्रेशर संचालक रोजाना सरकार को हजारों रुपये का राजस्व नुकसान पहुंचा रहे हैं। हाल ही में उपजिलाधिकारी पंकज भट्ट द्वारा की गई डंपरों की जांच में कई अनियमितताएं सामने आई हैं।
30 मार्च को एसडीएम ने क्रेशर का आकस्मिक निरीक्षण किया, जिसमें बिना पानी के छिड़काव के संचालन और धूल प्रदूषण की शिकायत सही पाई गई। निरीक्षण के दौरान ग्वालदम-सिमली राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े एक डंपर की जांच में पाया गया कि वास्तविक लदान अधिक था, जबकि रवन्ना कम मात्रा का काटा गया था। इस पर तत्काल चालान किया गया। इसके अगले दिन 31 मार्च को एक अन्य डंपर की जांच में भी यही स्थिति सामने आई, जहां 5 टन से अधिक सामग्री लदी होने के बावजूद मात्र 3 टन का रवन्ना पाया गया। इस पर भी कार्रवाई की गई। आरोप है कि अधिकतर डंपरों में बिना धर्म कांटे पर वजन किए अनुमानित रवन्ना काटा जाता है, जबकि चालकों से पूरी राशि वसूली जाती है। इससे सरकार को लगातार राजस्व हानि हो रही है। स्थानीय लोगों ने खनन विभाग और पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *