भूमि संरक्षण वन विभाग कालसी रेंज लांघा फॉरेस्ट नियमों को ताक पर रखकर बिना अनुमति जंगल में पहुंचा पीला पंजा

ठेकेदार की भूमिका पर उठे सवाल
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / गजमफर अली,
विकासनगर। विकासनगर तहसील क्षेत्र के जंगलों की सुरक्षा और वन संपदा के संरक्षण की जिम्मेदारी संभालने वाले वन विभाग के दावों के बीच लाघा रेंज से एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां जंगल के भीतर बिना अनुमति और बिना पंजीकरण नंबर वाले पंजे (लोडिंग मशीन) से लकड़ियों की लोडिंग किए जाने का मामला सामने आया है। मौके की तस्वीरें भी विभागीय कार्यप्रणाली और वन नियमों के पालन पर सवाल खड़े कर रही हैं। जानकारी के अनुसार, जंगल के अंदर पंजा मशीन पहुंचाकर पेड़ों की लकड़ियों को ट्रैक्टर-ट्रॉली में लोड किया जा रहा है। सवाल यह है कि आखिर किसकी अनुमति से मशीन जंगल के भीतर पहुंची? क्या इसके लिए वन विभाग से विधिवत स्वीकृति ली गई थी? यदि अनुमति नहीं थी तो जंगल के अंदर इस तरह मशीन से कार्य किसके संरक्षण में कराया जा रहा था।
इस मामले में लांघा रेंज के मौजूदा रेंजर से बातचीत की गई तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि उन्होंने पंजा मशीन जंगल में ले जाने से साफ मना किया था। इसके बावजूद मशीन जंगल में पहुंची और लोडिंग का कार्य किया गया। वन रेंजर ने इसके लिए ठेकेदार को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
रेंजर के बयान के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब वन विभाग के अधिकारी ने मशीन ले जाने से मना कर दिया था, तो फिर ठेकेदार ने किसके आदेश और किस अनुमति के आधार पर जंगल में पंजा पहुंचाया? क्या विभाग के जिम्मेदार कर्मचारियों को इसकी जानकारी नहीं थी या फिर नियमों की अनदेखी को नजरअंदाज किया गया? सूत्रों से यह भी पता चला है कि उक्त ठेकेदार के द्वारा वन विभाग एवं वन निगम के स्कॉलर के मिली भगत से कुछ लड़कियों को भी ठिकाने लगाए जा रहा है मौके पर देखा गया तो वन विभाग के कोई भी कर्मचारी उक्त स्थान पर नजर नहीं आए ठेकेदार और वन निगम के स्केलर के मिली भगत से न जाने कितने साल के पेड़ों का अवैध पातन भी किया जा रहा होगा यह जांच में स्पष्ट हो पाएगा कि ठेकेदार को कितने पेड़ अलाउड हुए हैं और मौके पर कितने पेड़ काटे गए हैं पेड़ों के छठे हुए सोकता उक्त स्थान पर नजर नहीं आ रहे थे इससे ऐसा प्रतीत होता है कि ठेकेदार सोकते अन्य जगहों पर बेचकर मोटा मुनाफा कमा रहा है, इससे वन विभाग के कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं ।पर अब देखना होगा रेंज अधिकारी उक्त स्थान का निरीक्षण कर पंजा एवं उक्त स्थान पर काटे गए लड़कियों को देखकर क्या कार्रवाई करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *