ओवरलोडिंग पर कार्रवाई, 16 सवारियों से भरा वाहन सीज

ओवरलोडिंग पर कार्रवाई, 16 सवारियों से भरा वाहन सीज

चमोली। यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थराली पुलिस ने ग्वालदम क्षेत्र में ओवरलोडिंग पर एक वाहन सीज किया। 18 नवंबर को चेकिंग के दौरान वाहन संख्या यूके-11-टीए-2075 को रोका गया। जांच में चालक प्रकाश राम निवासी ग्राम पार्था, चमोली निर्धारित क्षमता से अधिक 16 सवारियां बैठाकर वाहन चला रहा था। इनमें दो लोग वाहन के पीछे लटककर सफर कर रहे थे।
पुलिस ने वाहन की आरसी और चालक का ड्राइविंग लाइसेंस मांगा, लेकिन वह वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए वाहन सीज कर दिया गया। पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित क्षमता के अनुसार ही सवारियां बैठाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *