जलवायु परिवर्तन प्रस्तुतीकरण में श्रेया पुरोहित प्रथम
पौड़ी। युवा कल्याण विभाग की ओर से विकसित भारत युवा नेतृत्व कार्यक्रम के तहत जलवायु परिवर्तन विषय पर जनपद स्तरीय प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें श्रेया पुरोहित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी ने बताया कि डॉ. बीजीआर परिसर पौड़ी में आयोजित प्रतियोगिता के लिए 25 प्रतिभागियों का चयन हुआ था, जिनमें से 13 ने प्रस्तुतीकरण दिया। प्रतियोगिता में ऋषिराज रावत द्वितीय, अक्षत बडोनी तृतीय, अदिति गुसाईं चतुर्थ, प्रज्ज्वल बिष्ट पंचम और शिल्पी गुसाईं छठे स्थान पर रहे। सभी छह प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। विजेताओं को प्रमाणपत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।