अंतरराष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस पर दी विधिक जानकारी

अंतरराष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस पर दी विधिक जानकारी

रुद्रप्रयाग। अंतरराष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस पर राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग के जवाड़ी परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। सचिव पायल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में छात्र-छात्राओं को आपसी सद्भाव, समानता और विविधताओं के सम्मान का महत्व बताया गया।
इस दौरान नशे के दुष्प्रभावों, मौलिक अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता, महिला एवं बाल अधिकारों तथा साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई। नालसा के नशा जागरूकता अभियान के तहत पराविधिक स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। पात्र व्यक्ति निःशुल्क कानूनी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 15100 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *