पूर्व सैनिक एवं राज्य आंदोलनकारी उदय सिंह नेगी का निधन
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक धीरेंद्र प्रताप ने राज्य आंदोलनकारी सूरज नेगी के पिता और पूर्व सैनिक उदय सिंह नेगी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। 86 वर्षीय उदय सिंह नेगी का देहरादून के जॉलीग्रांट अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया।
धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि उदय सिंह नेगी ने सेना में रहकर देश की सेवा की और उत्तराखंड राज्य आंदोलन में भी सक्रिय योगदान दिया। राज्य निर्माण के बाद उन्होंने प्रदेश को आदर्श राज्य बनाने के लिए निरंतर कार्य किया। उनका पार्थिव शरीर हरिद्वार के खड़खड़ी घाट लाया गया, जहां पुत्र सूरज नेगी ने मुखाग्नि दी। इस दौरान बड़ी संख्या में राज्य आंदोलनकारी, कांग्रेसजन और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और धीरेंद्र प्रताप की ओर से समिति के हरिद्वार नगर अध्यक्ष सुरेंद्र सैनी ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।