मुख्यमंत्री के प्रस्तावित थत्यूड़ दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित थत्यूड़ दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट
 
टिहरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित थत्यूड़ भ्रमण को देखते हुए टिहरी पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देश पर थत्यूड़ पुलिस ने क्षेत्र में व्यापक सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान किरायेदारों, बाहरी व्यक्तियों, मजदूरों और संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। होटल, ढाबों, दुकानों एवं अन्य प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारियों की जानकारी भी जुटाई गई।
पुलिस ने मकान मालिकों और प्रतिष्ठान संचालकों को किरायेदारों एवं बाहरी कर्मचारियों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराने के निर्देश दिए। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों और व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर भी निगरानी रखी जा रही है। टिहरी पुलिस ने कहा कि मुख्यमंत्री के भ्रमण को लेकर सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता एवं निगरानी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *