नए पुलिस थाना और फायर यूनिट भवनों का एडीजी ने किया निरीक्षण

नए पुलिस थाना और फायर यूनिट भवनों का एडीजी ने किया निरीक्षण


चमोली। अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था डॉ. वी. मुरुगेशन ने गैरसैंण में नवनिर्मित पुलिस थाना और फायर यूनिट भवनों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोनों भवनों का लोकार्पण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भराड़ीसैंण में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया था।
निरीक्षण के दौरान एडीजी ने थाना भवन में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, कार्यालय व्यवस्था और अभिलेखों का अवलोकन किया। इसके बाद फायर यूनिट भवन में अग्निशमन सेवाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने सभी सुविधाएं सुव्यवस्थित और कार्यशील रखने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को बेहतर पुलिसिंग और आपात स्थिति में त्वरित अग्निशमन सेवाएं मिल सकें। इस दौरान एसपी चमोली सुरजीत सिंह पंवार, प्रभारी निरीक्षक मनोज सिरौला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *