टिहरी में जुआ खेलते 11 लोग गिरफ्तार, 10 हजार रुपये बरामद

टिहरी। टिहरी पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत अंजनीसैंण क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 10 हजार रुपये नकद और ताश के 52 पत्ते बरामद किए।
गिरफ्तार आरोपियों में चंदन सिंह, विकास सेमवाल, रवि लाल, राहुल नेगी, रवि, राज कुमार, कैलाश सिंह, प्रेम सिंह, सोबन, हरि सिंह और विनोद शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, 27 और 28 अक्टूबर की मध्यरात्रि गश्त के दौरान यह कार्रवाई की गई। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना हिंडोलाखाल में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान जारी है।