अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, वाहन जब्त

अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, वाहन जब्त


टिहरी। टिहरी पुलिस ने चंबा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान छह पेटी अंग्रेजी शराब और एक पेटी बीयर के साथ नीरज निवासी कोटी कॉलोनी, बीपुरम को गिरफ्तार किया है। आरोपी शराब को ओमनी वाहन संख्या यूके09जीए0002 में ले जा रहा था। पुलिस ने वाहन भी जब्त कर लिया।
एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत जसपुर तिराहे पर कार्रवाई की गई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में उपनिरीक्षक रवि कुमार, अपर उपनिरीक्षक राकेश राणा सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री या तस्करी की सूचना देने की अपील की है। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *