सड़क हादसे में पुलिस अनुचर बिरेन्द्र सिंह का निधन, पुलिस में शोक

सड़क हादसे में पुलिस अनुचर बिरेन्द्र सिंह का निधन, पुलिस में शोक


चमोली। कर्णप्रयाग में सड़क दुर्घटना में चमोली पुलिस में तैनात अनुचर बिरेन्द्र सिंह के निधन से पुलिस परिवार में शोक की लहर है। ग्राम वनसोली, थाना कर्णप्रयाग निवासी बिरेन्द्र सिंह वर्ष 2007 में उत्तराखंड पुलिस में भर्ती हुए थे। उन्होंने सेवाकाल में निष्ठा और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन किया।
पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार सहित चमोली पुलिस परिवार ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। पुलिस अधिकारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य व शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। बिरेन्द्र सिंह की कर्तव्यनिष्ठा और विभाग में उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *