ई-रिक्शा चालकों की समस्याओं को लेकर आरटीओ को ज्ञापन

ई-रिक्शा चालकों की समस्याओं को लेकर आरटीओ को ज्ञापन


विकासनगर। ई-रिक्शा और छोटा हाथी चालकों की समस्याओं को लेकर स्थानीय चालकों एवं प्रतिनिधियों ने ढालीपुर स्थित क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग 15 से 20 ई-रिक्शा खरीदकर किराये पर चला रहे हैं। बिना सत्यापन और लाइसेंस के नाबालिगों व बाहरी व्यक्तियों द्वारा वाहन चलाने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा है।
प्रतिनिधियों ने स्कूली बच्चों को क्षमता से अधिक बैठाने और यातायात नियमों के उल्लंघन पर चिंता जताई। उन्होंने अवैध संचालन की जांच, दोषियों के खिलाफ चालान व वाहन जब्ती तथा बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन देने वालों में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय किशन, सुंदर सिंह थापा, अब्दुल हसीन सहित कई चालक और प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *