डॉ. ओम प्रकाश तिवारी को मिला यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड

डॉ. ओम प्रकाश तिवारी को मिला यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड


श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर डॉ. ओम प्रकाश तिवारी को 21वें उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन में यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यूकॉस्ट की ओर से आयोजित सम्मेलन में उन्हें वन पारिस्थितिकी में उत्कृष्ट शोध के लिए यह सम्मान मिला। पूर्व डीजीपी अनिल रतूड़ी और पूर्व मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने उन्हें पुरस्कार प्रदान किया। डॉ. तिवारी का शोध हिमालयी वनों की वनस्पतियों, जैवभार और कार्बन भंडारण क्षमता पर केंद्रित है। उनके 25 से अधिक शोध पत्र अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। उनकी उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के अधिकारियों और सहकर्मियों ने बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *