संकट में बेहोश महिला की मदद को आगे आए पुलिसकर्मी

संकट में बेहोश महिला की मदद को आगे आए पुलिसकर्मी


बदरीनाथ। बदरीनाथ मंदिर परिसर में अचानक बेहोश हुई अलीगढ़ निवासी महिला की मदद कर चमोली पुलिस ने मानवता का परिचय दिया। रात करीब 8ः30 बजे की है। अलीगढ़ निवासी प्रीति शर्मा, पत्नी भानु शर्मा, मंदिर परिसर में अचानक बेहोश हो गईं।
मौके पर ड्यूटी कर रहे कांस्टेबल सुनील ज्येष्ठ और होमगार्ड नंदन सिंह ने तत्परता दिखाते हुए महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। वहां उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय उपचार उपलब्ध कराया गया। पुलिसकर्मियों की इस त्वरित कार्रवाई से महिला को समय पर उपचार मिल सका। उनकी संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *