श्रीनगर में भागीरथी कला संगम ने चलाया स्वच्छता अभियान

श्रीनगर में भागीरथी कला संगम ने चलाया स्वच्छता अभियान


श्रीनगर गढ़वाल। सामाजिक संस्था भागीरथी कला संगम ने रविवार को चौरास झूला पुल के नदी पार वाले क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान सदस्यों ने रास्ते के आसपास उगी झाड़ियों की सफाई की और प्लास्टिक के रैपर, शराब की बोतलें तथा अन्य कूड़ा एकत्र कर हटाया।
संस्था के अध्यक्ष एवं नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर राजेंद्र प्रसाद बर्थवाल ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से रास्तों और आसपास के क्षेत्रों में कूड़ा न फेंकने तथा स्वच्छता अभियानों में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सामाजिक संस्थाओं और सफाई कर्मचारियों के प्रयास तभी सफल होंगे, जब आमजन भी अपनी जिम्मेदारी समझेंगे। अभियान में मुख्य संरक्षक रमेश थपलियाल, संरक्षक रघुवीर सिंह रावत, उपाध्यक्ष मुकेश नौटियाल और कोषाध्यक्ष हरेंद्र तोमर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *