शराब तस्करी के आरोप में पांच गिरफ्तार, अवैध शराब बरामद

शराब तस्करी के आरोप में पांच गिरफ्तार, अवैध शराब बरामद


देहरादून। अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए दून पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से देसी और अंग्रेजी शराब के टेट्रा पैक व पव्वे बरामद किए हैं। तस्करी में प्रयुक्त एक स्कूटी को भी सीज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, रायपुर थाना क्षेत्र में पवन कुमार और सुजल को कुल 114 टेट्रा पैक देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। सहसपुर क्षेत्र में अनिल सेठी के कब्जे से 54 पव्वे देसी शराब बरामद हुई। वहीं, नेहरू कॉलोनी पुलिस ने राजेंद्र कुमार उर्फ धारी को 52 टेट्रा पैक देसी शराब के साथ पकड़ा। रायवाला पुलिस ने चेकिंग के दौरान शिवम कुमार को 44 पव्वे देसी शराब और 80 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी भी कब्जे में लेकर सीज कर दी गई। पुलिस ने संबंधित आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के विरुद्ध अभियान जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *