जंतर-मंतर पर पत्रकारों से कथित दुर्व्यवहार के विरोध में प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में जुटे पत्रकार

जंतर-मंतर पर पत्रकारों से कथित दुर्व्यवहार के विरोध में प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में जुटे पत्रकार


नई दिल्ली/श्रीनगर गढ़वाल।  जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को प्रदर्शन की कवरेज के दौरान पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार और उत्पीड़न के विरोध में प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में एकजुटता बैठक आयोजित की गई। इसमें वरिष्ठ पत्रकारों, फोटो पत्रकारों, स्वतंत्र पत्रकारों और विभिन्न डिजिटल मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
बैठक में पत्रकारों ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने कवरेज के दौरान उनके साथ दुर्व्यवहार किया और हिरासत में लेकर बसों में बैठाया। महिला पत्रकारों के साथ कथित धक्का-मुक्की और उत्पीड़न के आरोपों पर भी चिंता जताई गई। वरिष्ठ पत्रकार परंजॉय गुहा ठाकुरता ने भी धक्का दिए जाने और हिरासत में लिए जाने की बात कही। वरिष्ठ पत्रकारों श्रीनिवासन जैन, राजदीप सरदेसाई, सिद्धार्थ वरदराजन और अजीत अंजुम सहित अन्य वक्ताओं ने पत्रकारों की सुरक्षा और मीडिया की स्वतंत्रता का मुद्दा उठाया। बैठक के बाद पत्रकारों ने प्रेस क्लब परिसर के बाहर शांतिपूर्ण विरोध मार्च निकाला। उन्होंने पत्रकारिता के स्वतंत्र अधिकार और मीडिया जगत में एकजुटता मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। यह जानकारी यूकेनेशनन्यूज़ के संपादक सुनील नेगी ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *