20 मिनट में बरामद कर लौटाया महिला का खोया बैग

20 मिनट में बरामद कर लौटाया महिला का खोया बैग


टिहरी गढ़वाल। चारधाम यात्रा पर उत्तराखंड आई महाराष्ट्र की एक महिला यात्री का बस में छूटा बैग देवप्रयाग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 20 मिनट में बरामद कर सकुशल लौटा दिया।
पुलिस के अनुसार, बैग छूटने का पता करीब एक घंटे बाद चलने पर महिला ने हेल्पलाइन 112 पर कॉल कर सहायता मांगी। सूचना मिलते ही पुलिस ने संबंधित बस को ट्रेस कर बैग बरामद कर लिया और सत्यापन के बाद महिला को सौंप दिया। महिला यात्री ने बताया कि कॉल करने के पांच मिनट बाद ही थाने से संपर्क किया गया और जल्द ही बैग मिलने की सूचना दे दी गई। सामान सुरक्षित वापस मिलने पर उन्होंने उत्तराखंड पुलिस और स्थानीय लोगों का आभार जताया। देवप्रयाग पुलिस की इस कार्रवाई से पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता सामने आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *