करियर काउंसिलिंग में विद्यार्थियों को दी योजनाओं की जानकारी

करियर काउंसिलिंग में विद्यार्थियों को दी योजनाओं की जानकारी


रुद्रप्रयाग। सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय इंटर कॉलेज पांजणा में करियर काउंसिलिंग एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी टीआर मलेठा ने विद्यार्थियों को रुचि के अनुरूप करियर चुनने और लक्ष्य निर्धारण के संबंध में मार्गदर्शन दिया। उन्होंने छात्रवृत्ति, अटल अभ्युदय योजना सहित समाज कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी।
प्रधानाचार्य शंभू प्रसाद ने विद्यार्थियों को अनुशासन बनाए रखने, लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। नशामुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं में जूनियर वर्ग की भाषण प्रतियोगिता में दीपिका, सीनियर वर्ग में सुहानी, निबंध प्रतियोगिता में सुहानी और पोस्टर प्रतियोगिता में आरुषि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *