छूटे पात्र मतदाताओं के पंजीकरण के लिए विशेष अभियान जारी

छूटे पात्र मतदाताओं के पंजीकरण के लिए विशेष अभियान जारी


उत्तरकाशी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशन में जनपद की तीनों विधानसभा क्षेत्रों के सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची के शुद्धिकरण और पात्र मतदाताओं के पंजीकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 8 से 10 अक्टूबर तक आयोजित शिविरों में बीएलओ मतदाता सूची का पूर्व सूची से मिलान कर छूटे हुए पात्र मतदाताओं को चिह्नित कर रहे हैं। अभियान के अगले चरण में 12 से 20 अक्टूबर तक बीएलओ और बीएलए-2 घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे। पात्र नागरिकों से फॉर्म-6 भरवाकर मतदाता सूची में नाम शामिल कराने की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *