बादल गोस्वामी बने वॉइस ऑफ मीडिया के हरिद्वार जिलाध्यक्ष

बादल गोस्वामी बने वॉइस ऑफ मीडिया के हरिद्वार जिलाध्यक्ष


हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वॉइस ऑफ मीडिया की उत्तराखंड इकाई ने संगठनात्मक विस्तार के तहत बादल गोस्वामी पुत्र रमेश चन्द्र गोस्वामी को हरिद्वार जनपद का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष वेणी राम उनियाल ने उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से की है।
नियुक्ति के साथ बादल गोस्वामी को जनपद में संगठन को मजबूत बनाने और गतिविधियों का विस्तार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें संगठन के उद्देश्यों, नीतियों एवं सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करते हुए विभिन्न गतिविधियों में समन्वय स्थापित करना होगा। प्रदेश अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में हरिद्वार जनपद में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और संगठनात्मक कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *