आज होगा विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन

उत्तरकाशी। सेवा संकल्प अभियान के तहत आज रामलीला मैदान में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ एवं ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रतिभाग करेंगे, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन प्रस्तावित है। इस दौरान सेवा ज्योति यात्रा के माध्यम से सेवा एवं सामाजिक सरोकारों का संदेश दिया जाएगा। सभा में सांस्कृतिक कार्यक्रम, रंगोली और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां होंगी तथा नागरिक ‘विकसित भारत /2047’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प लेंगे। तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने अधिकारियों की बैठक लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान, सीडीओ जय भारत सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।