नैनीताल ने जीता अंडर-14 बालिका फुटबॉल खिताब

हरिद्वार। खेल महाकुम्भ 2026-27 के अंतर्गत मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन अंडर-14 बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला नैनीताल और अल्मोड़ा की टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में नैनीताल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अल्मोड़ा को 4-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
समापन अवसर पर शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने विजेता और उपविजेता टीम को सम्मानित किया। इस दौरान जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रमोद चंद्र पांडेय, जिला क्रीड़ाधिकारी रविंद्र भंडारी, मुकेश कुमार भट्ट, पूनम मिश्रा, जितेंद्र पुंडीर सहित युवा कल्याण एवं खेल विभाग के अधिकारी, प्रशिक्षक और खेल शिक्षक मौजूद रहे। सुमित एवं मुदस्सीम ने प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाई।