आज पुरकुल गांव में लगेगा ‘सेवा संकल्प’ बहुउद्देशीय शिविर

आज पुरकुल गांव में लगेगा ‘सेवा संकल्प’ बहुउद्देशीय शिविर

देहरादून। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 21 सितंबर को पुरकुल गांव स्थित दीपक पुंडीर स्मृति सामुदायिक भवन में विशाल बहुउद्देशीय एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे से शुरू होगा। संयुक्त मजिस्ट्रेट मसूरी राहुल आनंद ने बताया कि शिविर में लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श के साथ विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रशासनिक सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर मिलेगा। पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया भी की जाएगी। शिविर में प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रहेगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं, सरकारी योजनाओं और प्रशासनिक सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *