केंद्रीय विद्यालय पौड़ी के 412 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण

पौड़ी। सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग पौड़ी की ओर से केंद्रीय विद्यालय पौड़ी में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 412 छात्र-छात्राओं की स्वास्थ्य जांच की गई। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बच्चों की नेत्र जांच भी हुई, जिसमें 23 बच्चों में सामान्य दृष्टि दोष पाया गया। इन बच्चों को अंधता निवारण कार्यक्रम के तहत निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए। चिकित्सकों ने बच्चों को स्वच्छता, संतुलित पोषण, नियमित स्वास्थ्य जांच और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया। बच्चों को हाथ धोने, साफ-सफाई रखने और पौष्टिक भोजन लेने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर में विद्यालय की प्रधानाचार्य अनीता बिष्ट सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम और शिक्षक मौजूद रहे।