मेडिकल कॉलेज में 277 कर्मचारियों का बढ़ा मानदेय

मेडिकल कॉलेज में 277 कर्मचारियों का बढ़ा मानदेय


श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा बेस अस्पताल श्रीनगर में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों, फार्मासिस्ट एवं अन्य संवर्ग के 277 कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाया गया है। लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे कर्मचारियों ने निर्णय पर खुशी जताते हुए चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल सहित चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. सीएमएस रावत और वित्त नियंत्रक प्रशांत कुमार शर्मा का आभार व्यक्त किया। कर्मचारियों ने कहा कि मानदेय बढ़ने से आर्थिक राहत के साथ उनका मनोबल भी बढ़ेगा। नर्सिंग अधिकारी मोहर सिंह, विवेक त्यागी, जितेंद्र सिंह तथा फार्मासिस्ट सचिन फोदणी, सिद्धार्थ बगवाड़ी, त्रिलोक रावत सहित अन्य कर्मचारियों ने इसे कर्मचारी हित में सराहनीय कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *