108.02 ग्राम चरस के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

108.02 ग्राम चरस के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

देहरादून। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दून पुलिस ने एक अभियुक्त को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना बसंत विहार पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 11 अगस्त 2026 को पुलिस टीम ने मलिक चौक ट्रांसफार्मर के पास चेकिंग के दौरान ’’संजय पुत्र होरीलाल निवासी शिव कॉलोनी, कांवली रोड, बसंत विहार’’ को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से ’’108.02 ग्राम अवैध चरस’’ बरामद हुई। अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुनील नेगी, अपर उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह नेगी, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार, कांस्टेबल मंदीप और कांस्टेबल अनुज शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *