तिरंगे के रंग में रंगा पैठाणी, निकली भव्य तिरंगा यात्रा

तिरंगे के रंग में रंगा पैठाणी, निकली भव्य तिरंगा यात्रा


श्रीनगर गढ़वाल। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तीसरे दिन कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के नेतृत्व में पैठाणी, चाकीसैंण, तरपालीसैंण एवं माजरा महादेव में तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, महिलाओं, युवाओं और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।
पैठाणी में डॉ. रावत ने युवाओं और स्थानीय लोगों के साथ पैदल तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं जिम्मेदारी की सामूहिक अभिव्यक्ति है। उन्होंने लोगों से घरों पर तिरंगा फहराकर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। इस दौरान श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लोगों ने भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण की। डॉ. रावत ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि उनके जुड़ने से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूती मिलेगी और जनसेवा के कार्यों को नई ऊर्जा प्राप्त होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *