आरक्षित वन भूमि के गैर वानिकी उपयोग की जांच के निर्देश

आरक्षित वन भूमि के गैर वानिकी उपयोग की जांच के निर्देश


रुद्रप्रयाग। शासन के निर्देशों के अनुपालन में आरक्षित वन भूमि के गैर वानिकी उपयोग से जुड़े मामलों की जांच को लेकर गठित विशेष जांच दल की बैठक जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निजी व्यक्ति अथवा संस्थाओं को गैर वानिकी कार्यों के लिए आवंटित आरक्षित वन भूमि से संबंधित मामलों की ’’गहनता से जांच’’ की जाए।
उन्होंने राजस्व अभिलेखों, उपलब्ध दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड का बारीकी से परीक्षण कर सभी तथ्यों का सत्यापन करने को कहा। डीएम ने जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने तथा शासन के निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित सूचनाएं और अभिलेख समयबद्ध रूप से विशेष जांच दल को उपलब्ध कराने को कहा, ताकि जांच और आवश्यक कार्रवाई में देरी न हो। बैठक में एडीएम श्याम सिंह राणा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *