वर्चुअल माध्यम से की टिहरी में आपदा व्यवस्थाओं की समीक्षा

टिहरी। कैबिनेट मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से टिहरी में मानसून के दौरान आपदा प्रबंधन एवं राहत-बचाव व्यवस्थाओं की समीक्षा की। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने आपदा से हुए नुकसान और राहत कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनपद में 3 भवन पूर्ण और 136 आवास आंशिक क्षतिग्रस्त हुए हैं, जबकि क्षतिग्रस्त 26 पेयजल लाइनों में अधिकांश सुचारू हो चुकी हैं। जनपद में 7 बाढ़ चौकियां, 39 हेलीपैड और 32 एंबुलेंस उपलब्ध हैं। प्रभारी मंत्री ने संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी, आवश्यक सेवाओं की सुचारू व्यवस्था तथा आपदा की स्थिति में त्वरित राहत-बचाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।