भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य का किया स्वागत

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य का किया स्वागत

थराली। विकासखंड थराली के पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री राकेश जोशी को भाजपा की नई प्रदेश कार्यसमिति में सदस्य मनोनीत किए जाने पर क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उन्हें बधाई दी और कहा कि उनके प्रदेश संगठन में शामिल होने से थराली विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को और मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर गंगा सिंह बिष्ट, सुरेंद्र रावत, मोहन बहुगुणा, भरत नेगी, भगवती पांडे, दिग्पाल सिंह नेगी व कृष्णपाल गुसाईं सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *