अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प के साथ निकाली यात्रा

अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प के साथ निकाली यात्रा


हरिद्वार। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को 2027 में उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने और देश में सुख-समृद्धि की कामना के साथ सपा कार्यकर्ता सुमन देवी कांवड़ यात्रा पर निकलीं। ज्वालापुर जटवाड़ा पुल स्थित जिला कार्यालय पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महंत शुभम गिरी सहित पार्टी पदाधिकारियों ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया।
महंत शुभम गिरी ने बताया कि सुमन देवी हरकी पैड़ी से गंगाजल लेकर इटावा जाएंगी और केदारेश्वर मंदिर में शिवलिंग का जलाभिषेक करेंगी। राष्ट्रीय सचिव डॉ. सत्यनारायण सचान ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा को बहुमत मिलेगा और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। इस अवसर पर आशीष यादव, डॉ. नसीर, रहीस अहमद, दीक्षिक शर्मा, आदेश उपाध्याय, महिपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *