एचएनबी गढ़वाल विवि में हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ

एचएनबी गढ़वाल विवि में हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ


श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में रविवार को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का शुभारंभ कार्यवाहक कुलपति प्रोफेसर एनएस पंवार ने किया। अभियान 9 से 17 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान विश्वविद्यालय में तिरंगा रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं और जागरूकता गतिविधियां आयोजित होंगी। नोडल अधिकारी प्रोफेसर महाबीर सिंह ने अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों से सक्रिय भागीदारी की अपील की। अभियान के तहत 12 और 15 अगस्त को तिरंगा रैली, 13 अगस्त को क्विज, खेलकूद एवं बाइक रैली तथा 14 अगस्त को रंगोली, पोस्टर मेकिंग और देशभक्ति संगीत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *