8 अगस्त को चमोली में चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान

8 अगस्त को चमोली में चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान


चमोली। जनपद में 8 अगस्त को ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के लिए वृहद स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने अभियान में नगर निकायों, ग्राम पंचायतों, स्वयंसेवी संस्थाओं और छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अभियान के तहत 15 से अधिक चिन्हित कचरा स्थलों की विशेष सफाई होगी। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्ती, वैज्ञानिक कचरा निस्तारण और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *