चौथे दिन 31.50 लाख शिवभक्त गंगाजल लेकर रवाना, आंकड़ा पहुंचा 76.85 लाख
सुमित तिवारी / उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो,
हरिद्वार। कांवड़ मेला-2026 के चौथे दिन हरिद्वार में आस्था का विशाल जनसैलाब उमड़ा। धर्मनगरी के गंगाघाट से लेकर हर गली मौहल्ला बम-बम भोले के जयकारों से गूंज रहे हैं। मेला कंट्रोल रूम में स्थापित पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को 31 लाख 50 हजार शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। इसके साथ ही यात्रा शुरू होने से अब तक 76 लाख 85 हजार श्रद्धालु हरिद्वार से गंगाजल लेकर विभिन्न राज्यों के लिए प्रस्थान कर चुके हैं।
श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ व्यवस्थाओं में जुटा है। कांवड़ मार्गों, प्रमुख स्नान घाटों और संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य, स्वच्छता और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की लगातार निगरानी की जा रही है। विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी समन्वय के साथ कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुचारु बनाए रखने में लगे हुए हैं।

डीएम और एसएसपी ने फूल-मालाओं से किया कांवड़ियों का स्वागत
हरिद्वार। कांवड़ मेला-2026 के दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने शंकराचार्य चौक पर हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्त कांवड़ियों का पुष्प वर्षा, फूल-मालाओं और आत्मीय स्वागत के साथ अभिनंदन किया। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं को फल एवं जूस वितरित कर उनकी सुखद और सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान दोनों अधिकारियों ने कांवड़ियों से संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना और प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुगम बनाने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस की सभी टीमें पूरी प्रतिबद्धता और सेवाभाव के साथ कार्य कर रही हैं। अधिकारियों ने कांवड़ियों से यातायात नियमों का पालन करने, स्वच्छता बनाए रखने तथा प्रशासन के दिशा-निर्देशों का अनुपालन करने की अपील की। साथ ही संबंधित अधिकारियों को पेयजल, चिकित्सा, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था सहित सभी आवश्यक सुविधाएं निरंतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। श्रद्धालुओं ने भी प्रशासन की व्यवस्थाओं और स्वागत की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

बैरागी कैंप पार्किंग व कंट्रोल रूम का डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण
हरिद्वार। कांवड़ मेला-2026 के सुचारु संचालन को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने रविवार को बैरागी कैंप पार्किंग एवं कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ियों के लिए पेयजल, बिजली, चिकित्सा, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई और पार्किंग जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं पूरी तरह सुचारु रहें।
जिलाधिकारी ने पार्किंग स्थल पर वाहनों की व्यवस्थित आवाजाही, पर्याप्त बैरिकेडिंग, संकेतक बोर्ड और पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के साथ पेयजल स्टैंड पोस्ट से जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। वहीं एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने ड्रोन कैमरों के माध्यम से पार्किंग क्षेत्र और संवेदनशील स्थानों की सतत निगरानी तथा कंट्रोल रूम से हर गतिविधि पर नजर रखते हुए किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान एसपी ट्रैफिक निशा यादव, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी, सीओ ट्रैफिक बिपेंदर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

79 नमूनों की जांच में 9 अधोमानक पाए गए
हरिद्वार। कांवड़ मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष निरीक्षण अभियान लगातार जारी है। खाद्य सुरक्षा आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय के निर्देश एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में रविवार को बैरागी कैंप, ऋषिकुल से प्रेमनगर आश्रम कांवड़ पटरी सहित विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया गया। मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब के माध्यम से मिठाई, डेयरी उत्पाद, खाद्य तेल, पेय पदार्थ एवं अन्य खाद्य सामग्री के 79 नमूनों की मौके पर जांच की गई, जिनमें 9 नमूने अधोमानक पाए गए। इन्हें तत्काल जब्त कर नष्ट किया गया तथा संबंधित प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर सुधार के निर्देश दिए गए। अभियान के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में 100 से अधिक खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। कई खाद्य नमूने प्रयोगशाला परीक्षण के लिए भेजे गए तथा नियमों के उल्लंघन पर नोटिस जारी किए गए।

15,010 शिवभक्तों का हुआ निःशुल्क उपचार
हरिद्वार। कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान शिवभक्तों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग लगातार सक्रिय है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में कांवड़ मार्ग पर 32 स्वास्थ्य शिविर संचालित किए जा रहे हैं, जहां श्रद्धालुओं का निःशुल्क उपचार किया जा रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.के. सिंह ने बताया कि यात्रा के चौथे दिन 15,010 शिवभक्तों का उपचार किया गया। अब तक कुल 34,076 श्रद्धालु स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ले चुके हैं। पहली बार कांवड़ यात्रा में 4 मेडिकल मोबाइल यूनिट भी तैनात की गई हैं, जो जरूरत पड़ने पर मौके पर ही चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा रही हैं।
शिवभक्तों की सेवा ही सच्ची साधना: डॉ. विशाल गर्ग
हरिद्वार। कांवड़ सेवादल सीतापुर द्वारा आयोजित 42वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर में वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. विशाल गर्ग ने अतिथि के रूप में सहभागिता कर शिवभक्त कांवड़ियों को भोजन प्रसाद वितरित किया और उनके सुखद एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की।
इस अवसर पर डॉ. विशाल गर्ग ने कहा कि श्रावण मास में शिवभक्तों की निस्वार्थ सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य है। सेवा, समर्पण और श्रद्धा का यह संगम समाज में मानवता, सहयोग और धार्मिक आस्था का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों की सेवा कर उन्हें आत्मिक संतोष और आध्यात्मिक ऊर्जा की अनुभूति हुई। डॉ. गर्ग ने कांवड़ सेवादल सीतापुर के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनका सेवाभाव समाज के लिए प्रेरणादायी है और ऐसे आयोजन सामाजिक एकता को भी मजबूत करते हैं। इस अवसर पर नितिन चौहान, संजय गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, अंबरीश सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं सेवादल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टिहरी पुलिस का खोया-पाया केंद्र बना श्रद्धालुओं का सहारा
टिहरी। कांवड़ मेला-2026 के दौरान टिहरी पुलिस का खोया-पाया केंद्र बिछड़े श्रद्धालुओं को उनके परिजनों से मिलाने में अहम भूमिका निभा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस ने अब तक 21 गुमशुदा श्रद्धालुओं को सकुशल खोजकर उनके परिवारों से मिलाया है, जिससे श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिली है।
सीसीटीवी निगरानी, सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली और विभिन्न पुलिस टीमों के बेहतर समन्वय से खोया-पाया केंद्र प्रभावी ढंग से कार्य कर रहा है। पुलिसकर्मी मेले में लगातार भ्रमण कर बिछड़े श्रद्धालुओं की पहचान कर उन्हें सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचा रहे हैं।