कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 पर साप्ताहिक मंथन आयोजित

कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 पर साप्ताहिक मंथन आयोजित


श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के डॉ. अंबेडकर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस एवं निःशुल्क सिविल सेवा कोचिंग योजना के संयुक्त तत्वावधान में साप्ताहिक मंथन कार्यक्रम का आयोजन कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 विषय पर किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास, महत्व, भारत की उपलब्धियों तथा खेलों से जुड़े नेतृत्व, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता के मूल्यों से परिचित कराना था।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास, भारत के प्रदर्शन, खेलों में महिलाओं की भागीदारी, खेल भावना, टीमवर्क, फिटनेस और राष्ट्र निर्माण में खेलों की भूमिका पर अपने विचार साझा किए। प्रो. एम.एम. सेमवाल ने कहा कि खेल व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और सकारात्मक सोच को मजबूत करते हैं तथा युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं। डॉ. आशीष बहुगुणा ने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन करते हुए विषय-वस्तु, भाषा और प्रस्तुति कौशल पर मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में डॉ. प्रकाश कुमार सिंह, डॉ. अरविंद रावत, डॉ. मुकेश सहाय, डॉ. शैलेन्द्र चमोला एवं डॉ. वीर सिंह सहित अनेक विद्यार्थी उपस्थित रहे। अंत में सभी प्रतिभागियों ने उत्कृष्टता, सत्यनिष्ठा और खेल भावना को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *