योजनाओं की समीक्षा, पात्र दिव्यांगों को तत्काल मिली वैशाखी

रुद्रप्रयाग। समाज कल्याण अनुश्रवण समिति के सदस्य गिरवीर सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में समाज कल्याण विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से पहुंचाया जाए। बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी टी.आर. मलेठा ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान समिति के सदस्य के अनुरोध पर दो जरूरतमंद दिव्यांग लाभार्थियों को तत्काल वैशाखी उपलब्ध कराई गई। समिति ने इस त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार और प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।