डीए ने दिए नशे के खिलाफ सख्ती बढ़ाने के निर्देश

उत्तरकाशी। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय एनकोर्ड समिति की बैठक में नशे के खिलाफ चल रहे अभियानों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने पुलिस, वन और राजस्व विभाग को संयुक्त अभियान चलाकर संदिग्ध स्थलों की नियमित निगरानी तथा नशे के कारोबार में लिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने अवैध भांग और अफीम की खेती की पहचान कर तत्काल नष्ट करने को कहा। साथ ही 18 अगस्त को नशा मुक्ति शपथ कार्यक्रम, जागरूकता अभियान, भाषण प्रतियोगिता और ऑडियो-वीडियो माध्यम से व्यापक जनजागरूकता चलाने के निर्देश दिए।