पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

देहरादून। हरेला पर्व के अवसर पर केनरा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन और ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन, उत्तराखंड इकाई ने लच्छीवाला नेचर पार्क में पौधारोपण अभियान चलाया। कार्यक्रम में केनरा बैंक के अधिकारियों और एआईबीओसी पदाधिकारियों ने 100 से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मुख्य अतिथि महाप्रबंधक शीबा सहाजन ने इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे अभियानों को निरंतर जारी रखने पर जोर दिया। सीबीओए अध्यक्ष शार्दुल धौंडियाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में दिवंगत बैंक प्रबंधक विपिन कुमार की स्मृति में एक विशेष पौधा भी लगाया गया। सभी प्रतिभागियों ने पौधों के संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया।