जिला सैनिक परिषद की बैठक में पूर्व सैनिकों के हित सर्वाेच्च प्राथमिकता

जिला सैनिक परिषद की बैठक में पूर्व सैनिकों के हित सर्वाेच्च प्राथमिकता


चमोली। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में गोपेश्वर स्थित जिला सभागार में जिला सैनिक परिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पूर्व सैनिकों, सेवारत सैनिकों, वीर नारियों एवं सैनिक विधवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों, कल्याणकारी योजनाओं और सैनिक सम्मान से संबंधित विषयों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने बताया कि जनपद में 11,155 पूर्व सैनिक, 5,195 सैनिक विधवाएं, 98 वीर नारियां और 20 द्वितीय विश्व युद्ध वीरांगनाएं पंजीकृत हैं। वर्ष 2025-26 में 23 द्वितीय विश्व युद्ध वीरांगनाओं को 34.08 लाख, 105 वीरता पदक प्राप्त सैनिकों एवं उनके आश्रितों को 1.37 करोड़ तथा छह पूर्व सैनिकों को पुत्री विवाह अनुदान के रूप में 4.50 लाख की सहायता प्रदान की गई।
जिलाधिकारी ने भवन कर में छूट के पात्र लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने, 11 निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित शहीद द्वारों के कार्यों में तेजी लाने तथा कर्णप्रयाग, थराली और गैरसैंण में सैनिक विश्राम गृह एवं ईसीएचएस सुविधाओं के लिए भूमि चयन की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए। बैठक में पूर्व सैनिकों की विभिन्न समस्याओं पर भी चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर साहित्यकार मोहन सिंह श्अकेलाश् की पुस्तक ’’स्वतंत्रता पूर्व के युग परिवर्तक गढ़वाली सैनिक’’ का भी विमोचन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *